महिलाओं को रुपये मिले तो होगा आर्थिक सुधार-आरसीपी
महिलाओं को रुपये मिले तो होगा आर्थिक सुधार-आरसीपीमहिलाओं को रुपये मिले तो होगा आर्थिक सुधार-आरसीपीमहिलाओं को रुपये मिले तो होगा आर्थिक सुधार-आरसीपी

मुस्तफापुर गांव में पुण्यतिथि पर लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि फोटो: आरसीपी सिंह-अस्थावां के मुस्तफापुर गांव में रविवार को कार्यक्रम में शामिल आसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आसा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुण्यतिथि पर लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयासों को याद किया। देशवासियों से उनके सपनों को साकार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव के हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे समाज में आर्थिक सुधार हुआ। उन्होंने नीतीश कुमार की यात्रा पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट दो लाख 65 हजार करोड़ रुपये है। राज्य में आधी आबादी महिलाओं की है। अगर हर महीने उन्हें 2500 रुपये मिले तो इससे उनका व्यक्तिगत खर्च चलेगा। साथ ही परिवार चलाने, बच्चों की शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण भोजन में भी उन्हें मदद मिलेगी। महिलाएं इन रुपयों का दुरुपयोग नहीं करेंगे। बल्कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकार जितनी अधिक महिलाओं की मदद करेगी, उतनी देश की प्रगति होगी। सीएम की यात्रा के सवार पर कहा कि वे 20 वर्षों से मुख्यमंत्री है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कई यात्राएं की है। अब यात्रा का समय नहीं है। बचा हुआ समय और मजबूती से अपने कार्यों को पूरा करने का है। मौके पर मुन्ना सिद्दिकी, विपिन यादव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।