किसान पुत्र संजीव मुखिया सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले से आये थे चर्चा में
किसान पुत्र संजीव मुखिया सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले से आये थे चर्चा मेंकिसान पुत्र संजीव मुखिया सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले से आये थे चर्चा मेंकिसान पुत्र संजीव मुखिया सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले से...

किसान पुत्र संजीव मुखिया सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले से आये थे चर्चा में नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में सहायक पद पर हैं तैनात नीट पेपर लीक मामले के बाद से चल रहे फरार फोटो : संजीव मुखिया। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया, जिन्हें गांव में 'लूटन मुखिया' भी कहा जाता है। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड की भूतहाखार पंचायत के यारपुर-बलवा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जनक किशोर प्रसाद किसान हैं। जबकि, उनकी मां यशोदा देवी सेवानिवृत्त नर्स हैं। संजीव मुखिया का नाम पहली बार वर्ष 2016 में सिपाही भर्ती पेपर लीक और वर्ष 2020 में दूसरी बार बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में उझला था। तीसरी बार इनपर आरोप है कि नीट पेपर लीक में उन्होंने प्रश्नपत्र को व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर पटना और रांची के मेडिकल छात्रों की मदद से पेपर हल करवाया। इस पूरे सौदे में हर छात्र से लगभग 40 लाख रुपये तक वसूले गए, जिसमें 30-32 लाख मुख्य सरगनाओं तक भेजे जाते थे और 8-10 लाख बिचौलियों के बीच बांटे जाने की चर्चा है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ईओयू ने संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में पाया गया कि उनके पास आय से 144 फीसदी अधिक, लगभग 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा, उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी ने भी विभिन्न मामलों में केस दर्ज किए हैं। संजीव मुखिया ने एक संगठित नेटवर्क तैयार किया था, जिसमें करीब 30 लोग शामिल थे, जिन्हें नियमित वेतन और बाइक जैसी सुविधाएं दी जाती थीं। ये सभी अलग-अलग राज्यों में फैले हुए थे और पेपर लीक की योजना को अंजाम देने में संजीव की मदद करते थे। नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर भी कार्यरत हैं। लेकिन, नीट पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद से वे उद्यान महाविद्यालय में नहीं आये हैं। उनके बेटे डॉ. शिव कुमार पीएमसीएच से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं। वे भी बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में जेल जा चुके हैं। वर्तमान में बेल पर जेल से बाहर हैं। संजीव मुखिया की पत्नी ममता कुमारी वर्ष 2020 में हरनौत विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन, हार का सामना करना पड़ा। इस बार पुन: चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। हरनौत और चंडी कार्यकर्ता कार्यालय खोल चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।