Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajgir Zoo Safari Implements Special Measures for Wildlife Safety Amid Heatwave

राजगीर जू सफारी में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

राजगीर जू सफारी में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजामराजगीर जू सफारी में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजामराजगीर जू सफारी में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 26 April 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर जू सफारी में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

राजगीर जू सफारी में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम ग्रीन नेट, स्प्रिंकलिंग और ठंडे फलों से राहत, टाइमिंग में भी बदलाव राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर जू सफारी में भीषण गर्मी को देखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा और राहत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जानवरों के कराल और विश्राम स्थलों पर ग्रीन नेट और पूआल से छाया बनाई गई है। सभी सेलो में वॉटर स्प्रिंकलिंग सिस्टम चालू कर दिया गया है, ताकि वातावरण ठंडा बना रहे। प्रबंधन ने पानी छिड़काव के लिए टैंकरों की मदद ली है। भालू व हिरणों को तरबूज जैसे पानीदार फल दिए जा रहे हैं, जिससे उनका शरीर हाइड्रेटेड रहे। पशु चिकित्सकों की टीम वन्यजीवों की सेहत पर लगातार निगरानी रख रही है। गुरुवार से जू और नेचर सफारी का समय भी बदल दिया गया है। अब सुबह 6 बजे से प्रवेश शुरू होता है और 12 बजे तक जारी रहता है। पहले से जानकारी न होने के कारण कई पर्यटक 8 बजे टिकट लेने पहुंचे, लेकिन तब तक टिकट खत्म हो चुके थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें