Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPolice Awareness Rally with School Children During Police Week

पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 24 Feb 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली पुलिस सप्ताह के तहत 27 तक होंगे कई कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता से लेकर ब्लड डोनेशन कैंप लगेंगे फोटो 24 शेखपुरा 02 - शहर में निकाली गयी जागरूकता रैली में शामिल पुलिस पदाधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशे को दूर भगाना है खुशहाली लाना है, यदि सुख से चाहो तुम जीना कभी भूलकर मघ नहीं पीना जैसे नारों के साथ पुलिस सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों के साथ पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। सोमवार को सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर से अभ्यास मिडिल स्कूल, तरछा मिडिल स्कूल सहित कई सरकारी स्कूलों के बच्चों ने रैली में भाग लिया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर चांदनी चौक, कटरा चौक एवं पटेल चौक होते हुए सदर थाना में जाकर समाप्त हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। आम लोगों से पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम करेगी और पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनाया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि इसके अलावा स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं और ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जायेगा। रैली में दारोगा प्रीति कुमारी सहित बड़ी संख्या मे पुलिस कर्मियों ने भी भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें