मन की बात : हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि : पीएम मोदी
मन की बात : हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि : पीएम मोदीमन की बात : हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि : पीएम मोदीमन की बात : हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि :...

मन की बात : हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि : पीएम मोदी कई स्थानों पर लोगों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात का प्रसारण फोटो : पीएम 01 : बिहारशरीफ में रविवार को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनते भाजपा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कई स्थानों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 119वां प्रसारण लोगों ने बहुत ध्यान से सुना। देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगले महीने 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह हमारी नारी शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं,जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी। शहर के मथुरिया मोहल्ला में नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अविनाश कुमार के देखरेख में अमरेश कुमार, गोपाल चौरसिया, पप्पू वर्णवाल, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश लाल ,संतोष माहुरी, मंतोष कुमार, राधेश्याम कुमार, सोनू पांडेय, समीर राज व अन्य ने मोदी की मन की बात सुनी। इसी तरह, शहर के शिवपुरी मोहल्ला में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, अमित गौरव उर्फ गोपी सिंह, राजेश कुमार, जिला मंत्री रंजू कुमारी, डॉ. अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, मदन प्रसाद सिंह, अमित शान सिंह, निराला कुमार, तेतरी देवी व अन्य ने पीएम मोदी की मन की बात का प्रसारण सुनीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।