Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMass Spiritual Ceremonies Held at Gayatri Mahayagna in Chhatiyana Village

छतियाना में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में विभिन्न संस्कार संपन्न

छतियाना में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में विभिन्न संस्कार संपन्नछतियाना में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में विभिन्न संस्कार संपन्नछतियाना में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 27 April 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
छतियाना में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में विभिन्न संस्कार संपन्न

हरनौत , निज संवाददाता । स्थानीय प्रखंड के छतियाना गांव में आयोजित 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को सामूहिक जप, ध्यान, देवपूजन, गायत्री महायज्ञ और विविध संस्कार किया गया । आयोजन समिति के संयोजक अजय कुमार सिंह और सह-संयोजक विनायक कुमार ने बताया कि रविवार को 6 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार, 40 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, 2 मुंडन संस्कार, 25 लोगों की गुरुदीक्षा, 5 बच्चों का अन्नप्राशन और 5 बच्चों का नामकरण संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लिया । शाम को विराट द्वीप महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 2500 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आई पांच सदस्यीय टोली ने युग संगीत और प्रवचन प्रस्तुत किया। टोली नायक श्रीनिवास तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए फिजूलखर्ची त्यागनी होगी। उन्होंने मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार पर विजय पाने के आध्यात्मिक उपाय भी बताए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें