श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आज भाकपा की महापंचायत
रिवाइज : श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आज भाकपा की महापंचायत रिवाइज : श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आज भाकपा की महापंचायत

श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आज भाकपा की महापंचायत सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा समेत कई दिग्गज होंगे शामिल फोटो : भाकपा : श्रम कल्याण केंद्र मैदान का निरीक्षण करते भाकपा नेता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मंगलवार को शहर के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर और भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम के संयोजक शिवकुमार यादव उर्फ सरदार जी ने बताया कि जनता के सवालों को उठाने और उनके समाधान की मांग को लेकर महापंचायत की जा रही है। भाकपा के सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार गरीबों को स्मार्ट मीटर के जरिए आर्थिक रूप से तबाह कर रही है और महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध व अफसरशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा और जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।