Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsIncreasing Fish Population at PawaPuri Water Temple Attracts Tourists

जलमंदिर में मछलियों का मनमोहक नजारा, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

जलमंदिर में मछलियों का मनमोहक नजारा, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्रजलमंदिर में मछलियों का मनमोहक नजारा, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्रजलमंदिर में मछलियों का मनमोहक नजारा, पर्यटकों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 17 Feb 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
जलमंदिर में मछलियों का मनमोहक नजारा, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

जलमंदिर में मछलियों का मनमोहक नजारा, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र वर्तमान में सरोवर में मछलियों की संख्या में हुआ हैं काफी इजाफा फोटो : जल मंदिर : पावापुरी जल मंदिर सरोवर में अठखेलियां कर रही है मछलियां। पावापुरी, निज संवाददाता/अनिल उपाध्याय। पावापुरी के प्रसिद्ध जल मंदिर के पद्म सरोवर में इन दिनों मछलियों की बढ़ती संख्या पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गई है। सरोवर में तैरती रंग-बिरंगी मछलियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। स्थानीय उपेंद्र प्रसाद, अजय कुमार और जैन श्वेतांबर मंदिर प्रबंधन गीतम मिश्रा व हेमचंद भूरा ने बताया किअ पिछले कुछ महीनों में सरोवर में मछलियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जब श्रद्धालु और पर्यटक सरोवर के पास आते हैं और दाना डालते हैं, तो मछलियां झुंड बनाकर सतह पर आ जाती हैं। यह दृश्य बेहद आकर्षक और मनमोहक होता है, जिससे लोग घंटों तक सरोवर के किनारे बैठकर इस अद्भुत नज़ारे का आनंद लेते हैं। पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण : मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरोवर की साइबेरियन पक्षियों के साथ मछलियां एक नई दिलचस्पी का विषय बन गई हैं। पर्यटक इन मछलियों को खिलाने के लिए विशेष रूप से अनाज और आटे की गोलियां लेकर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस मनोरम दृश्य का आनंद उठाने के लिए सरोवर के पास समय बीता रहे है। मंदिर प्रशासन ने की सरोवर की देखरेख की व्यवस्था : मंदिर प्रशासन ने भी इस प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। सरोवर की नियमित सफाई की जा रही है, जिससे जल की गुणवत्ता बनी रहे और मछलियों को अनुकूल वातावरण मिल सके। साथ ही, मंदिर प्रशासन पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार का हानिकारक पदार्थ सरोवर में न डालें, ताकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। स्थानीय व्यापारियों को भी मिल रहा लाभ : मछलियों को देखने और खिलाने के लिए बढ़ती पर्यटकों की संख्या से आसपास के दुकानदारों को भी लाभ हो रहा है। कई स्थानीय दुकानों में अब विशेष रूप से मछलियों का चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे खरीदकर पर्यटक सरोवर में डालते हैं। आध्यात्मिकता के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का संगम : जल मंदिर अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अब पद्म सरोवर की यह जीवंतता इसे और भी खास बना रही है। यह स्थान आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम प्रस्तुत कर रहा है, जो हर आगंतुक के मन को शांति और सुकून प्रदान करता है।जैन श्वेतांबर मंदिर के सचिव शांतिलाल बोथरा ने बताया कि मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों का यह उत्साह बना रहेगा और सरोवर की यह सुंदरता सभी को लुभाती रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें