Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Kalash Shobha Yatra in Sheikhpura for Ramdhuni Yagya

ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 23 April 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा भिट्ठापर के देवी मंदिर में 24 से 26 तक होगा रामधुनी यज्ञ फोटो 23 शेखपुरा 01 - शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के भिट्ठापर स्थित देवी स्थान में 24 से 26 अप्रैल तक 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ होना है। इसको लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। 151 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शहर का भ्रमण किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकली यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश शोभा यात्रा देवी स्थान से निकलकर गोला रोड के रास्ते चांदनी चौक, कटरा चौक, सब्जी मंडी होते हुए खांडपर पहुंचीं। राम जानकी मंदिर के समीप स्थित दाल कुआं से जलभरी कर अहरापर के रास्ते वापस से यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हो गयी। शोभा यात्रा का नेतृत्व विजय महतो और पवन मेहता सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। यात्रा में भाजपा के सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, सचिन सौरभ, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मंटू कुमार, संजय कुमार, गुलशन कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें