Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Kalash Shobha Yatra in Chhatiyana 751 Girls Celebrate 24 Kundiya Gayatri Mahayagya

छतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

छतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्राछतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्राछतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्राछतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 26 April 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
छतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

छतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ भव्य आगाज फोटो: कलश हरनौत: हरनौत के छतियाना गांव में निकली कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के गोनावां पंचायत के छतियाना गांव में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। 751 कन्याओं और महिला श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता मुकेश कुमार और विनय कुमार ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से चार दिवसीय महायज्ञ आयोजित किया गया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल के तत्वावधान में हो रहे इस यज्ञ के लिए भारत के 24 पवित्र तीर्थ स्थलों से गंगाजल एकत्र किया गया है। चार दिवसीय भक्ति अनुष्ठान 28 अप्रैल को देव पूजन, गायत्री महायज्ञ, यज्ञ की पूर्ण आहुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। गांव के ठाकुर बाड़ी के पास यज्ञ मंडप बनाया गया। जहाँ से कलशों में गंगाजल भरा गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु वाहनों से हरनौत बाजार के एकता चौक पर पहुंचे। यहाँ से कन्याएं और महिलाएं माथे पर कलश धारण कर नेशनल हाईवे 20 के किनारे पैदल चलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। जय श्री राम के नारे से भक्तिमय माहौल बन गया। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। कलश शोभा यात्रा में नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, शिवेंदु कुमार, अजय कुमार सिंह, मंटू, कृष्णा, विजय, देवानंद, सुरेंद्र, अरुण, संजय, आकाश, मनीष, कुंदन, निपिंदर व अन्य लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें