पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तारपैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तारपैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में...

पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार चुनाव जीतने के कुछ घंटे बाद ही मेघी-नगवां पैक्स अध्यक्ष को मारी थी गोली दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में बुधवार की रात हुई थी घटना राजद नेता समेत छह नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर फोटो: विजय-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में गुरुवार को राजद नेता को मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची पुलिस। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में बुधवार की रात चुनाव जीतने के कुछ ही घंटे बाद बदमाशों ने मेघी-नगवां पैक्स के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गोप को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी पैक्स अध्यक्ष ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस मामले में जख्मी के फर्द ब्यान पर विजय गोप के अलावा बिल्लू यादव उर्फ विजय यादव, सुनील गोप, श्रवण यादव, पिंटू यादव, पियूष कुमार व 20 से 25 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। एफआईआर में लाठी-डंडा से हमला करने, जान मारने की नीयत से गोली चलाने समेत अन्य आरोप लगाये गये हैं। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनभर लोग पैक्स अध्यक्ष के घर के सामने जमा होकर गाली-गलौज कर रहे हैं। पैक्स अध्यक्ष के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज पावापुरी में चल रहा है। शाम को हुई थी परिणाम की घोषणा: बिहारशरीफ प्रखंड के पैक्सों में मंगलवार को वोटिंग हुई थी। बुधवार को प्रखंड कार्यालय में मतगणना हुई। शाम को मेघी-नगवां पैक्स से शिवचरण प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। उसके बाद पैक्स अध्यक्ष समर्थकों के साथ दीपनगर बाजार पहुंचे। पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि देवस्थलों में आर्शीवाद लेने के बाद घर पहुंचे थे। तभी हथियार से लैस दर्जनों बदमाश उनके घर के पास जमा होकर गाली-गलौज करने लगे। उनके पुत्र ने मना किया तो लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर पैक्स अध्यक्ष बाहर निकले तो उनपर गोली चला दी गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो बदमाश भाग निकलें। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी के बयान पर दर्ज हुई एफआईआर : सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि रात को करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी को अस्पताल लाया गया। उनके बयान पर छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की गयी है। विजय गोप पर जान मारने की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। राजद ने बताया-राजनीतिक साजिश : राजद के जिला प्रवक्ता दीपक सिंह ने कार्रवाई करने में पुलिस पर जल्दबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। पुलिस अपनी विफलता छिपाने के लिए जल्दी में यह कार्रवाई कर रही है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वायरल वीडियो व अन्य किसी भी साक्ष्य में उनकी संलिप्तता नहीं दिखायी दे रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।