Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsEmpowerment through Women s Dialogue Sharing Challenges and Rights in Hilsa

महिला संवाद में जागी उम्मीद, महिलाओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

महिला संवाद में जागी उम्मीद, महिलाओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं महिला संवाद में जागी उम्मीद, महिलाओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 19 April 2025 09:34 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में जागी उम्मीद, महिलाओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

महिला संवाद में जागी उम्मीद, महिलाओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं जूनियार और आषाढ़ी पंचायत में संवाद कार्यक्रम में साझा किया अनुभव जीविका दीदियों ने सीखे अधिकार और योजनाओं से जुड़ी जानकारी फोटो 19हिलसा01 - हिलसा के जुनियार में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शनिवार को हिलसा प्रखंड की जूनियार पंचायत और आषाढ़ी में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। जूनियार जीविका भवन और गुलाबचक गांव में दो पालियों में हुए संवाद में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार, सीडीपीओ नीलम सिन्हा और जीविका से जुड़े पदाधिकारियों ने किया। महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे महिला सशक्तीकरण नीति, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज प्रथा, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, और जीविका आदि की जानकारी दी गई। बीपीएम राजेश कुमार ने बताया कि महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, योजनाओं और विकास के साधनों के प्रति जागरूक करना है। ताकि, वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, स्थानीय महिलाओं ने खुले मंच पर अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखी। बीडीओ अमर कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल से 14 जून तक पूरे प्रखंड में प्रतिदिन दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें