नालंदा की महिलाओं की आकांक्षा: हर घर में हो सरकारी नौकरी
नालंदा की महिलाओं की आकांक्षा: हर घर में हो सरकारी नौकरीनालंदा की महिलाओं की आकांक्षा: हर घर में हो सरकारी नौकरीनालंदा की महिलाओं की आकांक्षा: हर घर में हो सरकारी नौकरीनालंदा की महिलाओं की आकांक्षा:...

नालंदा की महिलाओं की आकांक्षा: हर घर में हो सरकारी नौकरी 'महिला संवाद' में उमड़ा जनसैलाब, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन महिलाओं ने गिनाईं गांव की समस्याएं, मांगा बेहतर भविष्य अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहीं ग्रामीण महिलाएं फोटो: संवाद राजगीर: राजगीर के पथरौरा गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। बिहारशरीफ/राजगीर, हिंदुस्तान टीम। जिले की ग्रामीण महिलाओं ने "हर घर में किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिले" की प्रबल इच्छा व्यक्त की है। जिले के 17 प्रखंडों के 323 ग्राम संगठनों में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान ‘महिला संवाद में शनिवार को 8 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान चलित वीडियो वाहनों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं से उनके क्षेत्रों के विकास को लेकर उनकी आकांक्षाएं जानी गईं। जीविका सम्पोषित ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित महिला संवाद में सुबह और शाम की पालियों में 19-19 ग्राम संगठनों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के अलावा अन्य ग्रामीण महिलाएं भी बढ़-चढ़कर शामिल हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य गांव, समाज और राज्य के विकास पर महिलाओं के विचारों को जानना है। प्राप्त सुझावों और आकांक्षाओं को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से जमा किया जा रहा है, जिससे राज्य की नीतियों और योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने जीवन में आए बदलावों को साझा किया। उन्होंने गांव में नालियों की उचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, विधवा पेंशन में वृद्धि, राशन की दुकानें और दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाओं की मांग रखी। राजगीर प्रखंड के पथरौरा और गरौर पंचायतों में भी शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित रंजन सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र, स्वरोजगार के लिए आसान ऋण, उच्च शिक्षा के अवसर, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पंचायत स्तर पर महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की मांग भी रखी। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।