2.13 करोड़ की लागत से बने कस्तूरबा विद्यालय का सीएम ने किया शुभारंभ
2.13 करोड़ की लागत से बने कस्तूरबा विद्यालय का सीएम ने किया शुभारंभ2.13 करोड़ की लागत से बने कस्तूरबा विद्यालय का सीएम ने किया शुभारंभ2.13 करोड़ की लागत से बने कस्तूरबा विद्यालय का सीएम ने किया...

बिंद में 2.13 करोड़ की लागत से बने कस्तूरबा विद्यालय का सीएम ने किया शुभारंभ सीएम के आगमन पर पांच घंटे तक यातायात प्रभावित बिंद, निज संवाददाता। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 2.13 करोड़ की लागत से बने कस्तूरबा गांधी प्लस टू विद्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने शानदार करतब दिखाया। इससे मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान और बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 96.71 करोड़ की लागत से बनने वाली 18 किलोमीटर लंबी बेनार-सकसोहरा सड़क चौड़ीकरण परियोजना का अवलोकन किया। हेलीकॉप्टर से बिंद हाई स्कूल पहुंचते ही अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सीएम नीतीश कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का स्वागत किया।। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण पांच घंटे तक बेनार-सकसोहरा और सरमेरा-रहुई मार्ग पर यातायात बंद रहा। लोग दूसरे रूट से आवागमन करना पड़ा। मुख्यमंत्री को देखने के लिए हजारों लोग जुटे, लेकिन सुरक्षा कारणों से अधिकांश लोग उन्हें नहीं देख सके। मौके पर चंद्रचूड़ दिवाकर, सतीश कुमार, प्रमुख टूनो देवी, प्रज्ञा भारती आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।