रिवाइज : राजगीर में अवैध कब्जाकारियों पर चला बुलडोजर
राजगीर में अवैध कब्जाकारियों पर चला बुलडोजरराजगीर में अवैध कब्जाकारियों पर चला बुलडोजरराजगीर में अवैध कब्जाकारियों पर चला बुलडोजर

खबर का असर : राजगीर में अवैध कब्जाकारियों पर चला बुलडोजर सब्जी विक्रेताओं से अजातशत्रु किला मैदान में दुकान लगाने का आग्रह खेलो इंडिया आयोजन से पहले शहर को किया जा रहा व्यवस्थित फोटो: अतिक्रमण: राजगीर बस स्टैंड के पास बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण। राजगीर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा शनिवार को पूरे शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक सुजीत कुमार के नेतृत्व में परिषद की टीम ने बस स्टैंड से जेपी चौक, कलाली मोड़ से कैलाश आश्रम तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, फल-सब्जी की दुकानें और अस्थायी निर्माण जेसीबी की मदद से हटाए। स्थायी दुकानों के बाहर लगे अवैध शेड भी तोड़े गए। शहरवासियों ने बताया कि पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बुलडोजर चलाकर एक साथ पूरे शहर में अतिक्रमण हटाया गया है। सड़क किनारे सटे ठेले और दुकानें हटने से मुख्य सड़क से लेकर लिंक रोड तक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद जताई गई। सब्जी विक्रेताओं को मैदान में दुकान लगाने की सलाह: कार्रवाई के दौरान नगर प्रबंधक ने सब्जी विक्रेताओं से आग्रह किया कि वे पूर्व की भांति अजातशत्रु किला मैदान में ही सब्जी बिक्री करें। सड़कों पर दुकानें लगाने से राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में बाधा होती है। व्यवस्थित व्यापार और सुगम आवागमन के लिए यह आवश्यक है। खेलो इंडिया से पहले शहर को व्यवस्थित करने की तैयारी: नगर प्रबंधक ने बताया कि आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स, जो 4 से 15 मई तक आयोजित होंगे, को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और पर्यटक राजगीर आएंगे, इसलिए यातायात और बाजार व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है। पुलिस बल के सहयोग से चला अभियान: अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। बस स्टैंड, बिहारशरीफ रोड, छबीलापुर रोड, जेपी चौक, कलाली मोड़ और गिरियक रोड तक अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक ने बताया कि जल्द ही कुंड क्षेत्र और शेष अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। कुंड क्षेत्र में भी चलेगा विशेष अभियान: सुजीत कुमार ने कहा कि ब्रह्मकुंड और सूर्यकुंड क्षेत्र में फुटपाथ पर स्थायी दुकानों के कारण रास्ता बाधित हो गया है। अब यहां भी अवैध दुकानों को हटाने का अभियान चलेगा ताकि पर्यटक आसानी से भ्रमण कर सकें और मार्ग अवरुद्ध न हो। हिंदुस्तान में खबर छपते ही प्रशासन सक्रिय: 25 अप्रैल के 'हिंदुस्तान' अखबार में 'बस पड़ाव के पास फिर सजीं सब्जी की दुकानें' शीर्षक से जाम और अतिक्रमण की समस्या पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर छपने के अगले ही दिन नगर परिषद ने पूरे शहर में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया और बाजार को सुचारू बनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।