Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBook Fair at Rajgir Central School Promotes Reading Among Children

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेला

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेलाराजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेलाराजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेलाराजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेलाराजगीर केन्द्रीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 13 Feb 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेला

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में लगा पुस्तक मेला बच्चों ने मेले में अपनी जरुरत के किताबों का किया खरीदारी फोटो: राजगीर मेला : राजगीर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को पुस्तक मेले में शामिल लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में गुरुवार को पुस्तक मेला लगाया गया। प्राचार्य विवेक किशोर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाइब्रेरियन मो. शहबाज कमाल ने बताया कि बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए पुस्तक मेला लगाया गया है। वर्तमान परिवेश में मोबाइल और सोशल मीडिया का प्रचलन बढ़ने से बच्चों में पुस्तक पढ़ने के प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही है। जबकि, पुस्तके पढ़ने से ही मानसिक बौद्धिक विकास होता है। पुस्तक मेले का उद्देश्य कहानी, विज्ञान संबंधित, उपन्यास एवं साहित्य की किताबें पढ़ने के प्रति रुचि उत्पन्न करने का प्रयास करना है। कहानी वाचन, कविता पाठ, पेंटिंग, निबंध लेखन, पुस्तक समीक्षा व अन्य गतिविधियां करायी जा रही है। इस मेले में बच्चों ने अपनी जरुरत की किताबों की खरीदारी की। मौके पर संजय रावत, विनोद यादव व अन्य मॉजूद थे। छात्राओं ने किया आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छठी से नौवीं कक्षाओं की छात्राओं के लिए दिसंबर माह से चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण गुरुवार को समाप्त हो गया। सुवह में छात्राओं ने छात्राओं ने अपने आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। छात्रा अनुष्का प्रिया, सुहाना श्रेया, आरोही राज, जाह्नवी कुमारी, ऋचा,कुमारी, पीहू राज, रिया राज, प्रिया राय, मानसी कुमारी, गौसिया हनीफा, सना परवीन व अन्य ने बताया कि सभी लड़कियों की इसका प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। प्रशिक्षक कुंदन कुमार व प्रभारी सुश्री नेहा शर्मा, खेल शिक्षक बिल्टन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने प्रशिक्षक को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें