Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News1001 Kalash Shobha Yatra in Uttarathu Village Devotees Celebrate with Chanting and Rituals

हरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गूंजा उतरथु गांव

हरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गूंजा उतरथु गांवहरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गूंजा उतरथु गांवहरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गूंजा उतरथु गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 24 Feb 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
हरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गूंजा उतरथु गांव

हरे राम हरे कृष्ण की जयघोष से गूंजा उतरथु गांव 1001 कलश के साथ भक्तों ने की शोभा यात्रा, लगे भगवान के जयकारे चार गांवों की कीर्तन मंडली कर रही राम नाम जाप फोटो : हरे राम बिंद : बिंद प्रखंड के उतरथु गांव के जिराइन व गोइठवा नदी के संगम से सोमवार को कलश में जलभरी कर शोभा यात्रा में शामिल भक्त। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के उतरथु गांव के देवी स्थान मंदिर परिसर में दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके पहले 1001 कलश में भक्तों ने जलभरी कर नगर भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं ने गोईठवा व जिराइन नदी के संगम तट से जलभरी की। इसके बाद शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ धर्मपुर,मठपर से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। इस दौरान हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की। अखंड कीर्तन में उतरथु, धर्मपुर, नारायणपुर व मुफ्तीपुर गांव की मंडली शामिल हुई। आयोजक रामप्रवेश चौहान, लोहा सिंह, चन्द्रहास चौहान, चिंटू कुमार, सिकंदर चौहान व अन्य ने इसकी अगुआई की। उन्होंने कहा कि गांव की सुख समृद्धी व लोगों में आपसी भाईचारा बनाये रखने के लिए हर साल देवी माता मंदिर में इसका आयोजन किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें