Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather Forecast today IMD fog alert in Gaya and other cities temperature to down from tomorrow

बिहार में कल से फिर गिरेगा तापमान, आज गया समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में शनिवार से ठंड का जोर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार जताए हैं। शुक्रवार को गया समेत अन्य जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना/ भागलपुर/दरभंगाFri, 24 Jan 2025 06:49 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में कल से फिर गिरेगा तापमान, आज गया समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather Today Forecast: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में शुक्रवार को कोहरा छाए रहने की आशंका है। गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर समेत बिहार के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावटआ सकती है। बीते 24 घंटे के भीतर मोतिहारी में शीत दिवस यानी कोल्ड डे जैसे हालत बने रहे। वहीं, गया जिला घने कोहरे की चपेट में रहा।

गुरुवार को प्रदेश के 20 शहरों के अधिकतम और 31 के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिसके कारण दो दिनों के बाद राजधानी वासियों सहित कई जिले के लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं सुबह के समय 24 जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी और सबसे गर्म शहर 26.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा।

भागलपुर में जारी रहेगा ठंड का जोर, स्कूल बंद

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन का दौर जारी रहेगा। दोपहर में धूप निकलने के बाद हल्की राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ सकता है। पटना के अलावा भागलपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में 25 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें:पटना में 8वीं तक की छुट्टी दो दिन और बढ़ी, अब 25 जनवरी तक स्कूल बंद

दरभंगा: मॉर्निंग वॉक से बच रहे लोग, मरीजों की परेशानी बढ़ी

जिले में बीते तीन दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। मॉर्निंग वॉक करने वाले अधिकतर लोग सुबह घर से बार नहीं निकल रहे हैं। बीपी और डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अत्यधिक ठंड के चलते बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। कोहरे की वजह से गुरुवार को मुंबई और कोलकाता की फ्लाइट रद्द रही, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें