Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather forecast IMD predicts cold day foggy morning on 26th January

26 जनवरी की सुबह कोहरे और शीत दिवस के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के कई जिलों में सुबह के समय मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाSat, 25 Jan 2025 09:22 AM
share Share
Follow Us on
26 जनवरी की सुबह कोहरे और शीत दिवस के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

Bihar Weather Forecast: बिहार में गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन के समय रविवार को कुछ जगहों पर शीत दिवस और कोहरा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस को लेकर मौसम का विशेष पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया है कि 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से 11 के बीच बिहार में 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पछुआ हवा चलने की संभावना हैं। 25 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम और चार जिलों में माध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 9 जिलों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस (कोल्ड डे) और मध्यम से घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है।

आज प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई जिलों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस और घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अर्लट जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की संभावना है।

वहीं राज्य के पूर्व भाग, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय जिले के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा पटना सहित शेष भागों के जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

कल ये जिले रहेंगे कोहरा और शीत दिवस की चपेट में

मौसम विभाग के अनुसार हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा पटना, गया, भागलपुर, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, कैमूर, खगड़िया, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर और सहरसा के कुछ स्थानों पर छाया रहेगा।

वहीं मध्यम से घने स्तर का कोहरा पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, अररिया और किशनगंज एक-दो जगहों पर रहेगा। जबकि गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, छपरा, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल का कुछ स्थान शीत दिवस और मध्यम से घने कोहरे की चपेट में रहेगा।

न्यूनतम पारा गिरा, अधिकतम चढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बिहार के 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 27 के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 25 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और सबसे ठंडा शहर 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर रहा। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

अगला लेखऐप पर पढ़ें