Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWeather Update Daytime Heat Persists in Bhagalpur with Slight Temperature Drop

दिन में चटकी धूप ने निकाल दिए पसीने, रात में भी चलने लगे पंखे

भागलपुर में दिन की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रात में गर्मी से पंखा चलाना पड़ रहा है, जबकि दिन के तापमान में मामूली कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 22 Feb 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
दिन में चटकी धूप ने निकाल दिए पसीने, रात में भी चलने लगे पंखे

भागलपुर, वरीय संवाददाता। दिन की चटक धूप लोगों के पसीने निकाल रही है। वहीं रात से ठंड पूरी तरह से गायब हो चुकी है। रात में गर्मी ऐसी कि पंखा चलाना पड़ रहा है। पंखा चलाने पर लोगों को रातों में गर्म रजाई या कंबल ओढ़ना पड़ रहा है। भोर से लेकर सुबह में लोगों को ठंड सता रही है। हालांकि शनिवार को दिन के तापमान में मामूली कमी हुई, लेकिन इससे गर्मी के सेहत पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो शनिवार को मौसम बदल सकता है। आंशिक बदरी के बीच जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 0.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ा रात का पारा, दिन के तापमान में मामूली कमी

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी आई। वहीं रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस और चढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान के बराबर रहा। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे 82 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 51 प्रतिशत पर आ गई। जबकि बीते 24 घंटे में चार किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।

आज बांका सीमावर्ती जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी, छाए रहेंगे आंशिक बादल

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि जिले में सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक शुष्क पछुआ हवाओं का प्रवाह हो रहा है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से शनिवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं जिले के एक से दो स्थान विशेषकर बांका जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन एवं रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें