अररिया : आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल
अररिया सदर प्रखंड के हृदयपुर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 26 April 2025 05:08 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के हृदयपुर निवासी महबूब आलम का बेटा अरशिद बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।