जमुई: शहीद जगदेव बाबू की मनाई गई जयंती
सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय जमुई रोड स्थित कुशवाहा भवन के प्रांगण में

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय जमुई रोड स्थित कुशवाहा भवन के प्रांगण में कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अध्यक्ष राजीव रंजन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद जगदेव बाबू एक महान क्रांतिकारी राजनेता थे। जिन्होंने भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जन्म 2 फरवरी 1922 को जहानाबाद के समीप कुर्था प्रखंड के कुरहारी ग्राम में हुआ था। उनके पिता प्रयाग नारायण प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनकी माता रासकली देवी अनपढ़ थी। शहीद जगदेव बाबू 1967 के विधानसभा चुनाव में संसोपा के उम्मीदवार के रूप में कुर्था से जोरदार जीत दर्ज की। जगदेव बाबू बहुजन संघर्ष के अग्रदूत थे।उनका कहना था हमारी पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। जिन्होंने बहुसंख्यक आबादी के राजनीतिक और सामाजिक दोनों मोर्चों पर निर्भिकता के साथ नेतृत्व किया। उनका नारा था सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है। शहीद जगदेव बाबू अमर रहे नारे लगाए गए। तथा पूष्प माला अर्पित कर शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनाई गई। मौके पर कुशवाहा कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश महतो, पूर्व सचिव शैलेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष अभिषेक राज, हलसी प्रखंड के पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि प्रशांत कौशल, पूर्व मुखिया दानी महतो, बैजनाथ महतो, टिंकु राजा, राजेन्द्र महतो, रामवृक्ष महतो, रामानुज कुशवाहा, भूल्लो पंचायत के मुखिया सुचित कुमार, रामचंद्र महतो के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।