कटिहार: स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत
मनिहारी के बौलिया गुमटी के पास एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में गोपाल मुर्मू (32) की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल...

मनिहारी। मनिहारी थानाक्षेत्र के बौलिया गुमटी (नारायणपुर) के पास स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक की मौत और चार घायल है। मृतक की पहचान गोपाल मुर्मू (32) के रुप में हुई है। ये मनोहरपुर पंचायत मानीपुर गांव का रहने वाला है। इस हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल है। जिसका मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना 11.30 के आसपास की है। पांचों लोग खेत से ट्रैक्टर से धान से लेकर आ रहे थे। नारायणपुर के पास ट्रैक्टर का चक्का पंचर हो गया। सड़क किनारे बैठकर सभी ट्रैक्टर के टायर का पंचर बनवा रहे थे।
इसी दौरान कटिहार की ओर से अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें गोपाल मुर्मू की मौत हो गयी है। घटना की सूचना के बाद मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों का इलाज करवाकर हायर सेंटर रेफर किया। वहीं स्कॉर्पियों चालक की खोज में जुट गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।