Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Drowning Incident Woman Dies While Bathing in Bhagalpur River

पुल घाट पर नहाने के दौरान डिमहा की महिला डूबी, मौत

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के पुल घाट में एक महिला नहाते समय डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय रूपा देवी का शव नदी से निकाला गया। वह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आई थी। घटना के बाद,...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 22 Feb 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
पुल घाट पर नहाने के दौरान डिमहा की महिला डूबी, मौत

भागलपुर, वरीय संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र स्थित पुल घाट में शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान महिला डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। नवगछिया के गोपालपुर डिमहा की रहने वाली महिला 30 वर्षीय रूपा देवी का शव नदी से निकाला गया। घटना को लेकर मृतका की मां कल्पना देवी ने मायागंज स्थित अस्पताल के पुलिस कैंप में बयान दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए बरारी पहुंची थी। नहाने के दौरान वह काफी दूर चली गई थी। उसे डूबता देख लोग हल्ला करने लगे। काफी कोशिश की गई पर तबतक देर हो चुकी थी। शव को नदी से निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका का मायके भी नवगछिया के ही परबत्ता में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें