Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSpiritual Bliss at Akbarnagar s Bhagwat Katha Week Celebrating Lord s 24 Avatars

खुद को पूरी तरह समर्पण कर देने से मिलते हैं भगवान : कृष्णा प्रिया

अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर में आयोजित श्री-श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा पारायण सप्ताह

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 10 Jan 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
खुद को पूरी तरह समर्पण कर देने से मिलते हैं भगवान : कृष्णा प्रिया

नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर में आयोजित श्री-श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा पारायण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा पारायण सप्ताह मे भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथा वाचिका कृष्णा प्रिया की कथा सुनकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका ने भगवान के 24 अवतारों के वर्णन के साथ भक्त प्रहलाद से जुड़े प्रसंग श्रद्धालुओं को बताया। खुद को पूरी तरह समर्पण कर देने से भगवान मिलते हैं। अर्चन, वंदन, दास्य, सख्य, आत्मनिवेदन (नवधा भक्ति) को बताया गया। कृष्णा प्रिया ने कहा कि इस भक्ति के नौ रूप हैं। कथा के अंत मे भगवान नरसिंह से जुड़े झांकी को देखकर श्रद्धालु आनंदित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें