Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSpecial Campaign by Jeevika Connects Mahadalit Families to Self-Help Groups in Bhagalpur

महादलित टोले में मनाया गया समूह निर्माण दिवस

भागलपुर में महादलित टोलों के छूटे हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए जीविका द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 431 परिवारों को 36 नए समूहों से जोड़ा गया। जिले में कुल 28330...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 1 May 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
महादलित टोले में मनाया गया समूह निर्माण दिवस

भागलपुर। महादलित टोलों में छूटे हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए बुधवार को जिले में जीविका द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम संगठन के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा महादलित टोले का भ्रमण करते हुए ऐसे परिवारों की पहचान की गई जो अभी तक स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़े हैं। जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि आज पूरे जिले में समूह निर्माण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूरे जिले के महादलित टोले में कुल 36 स्वयं सहायता समूह का गठन करते हुए 431 परिवारों को समूह से जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि वैसे तो महादलित टोले में अधिकांश परिवार पहले से ही जीविका समूह से जुड़े हैं। फिर भी कुछ छूटे हुए परिवारों की पहचान करते हुए शत प्रतिशत परिवारों को समूह से जोड़ा जा रहा है। जिले में अब तक कुल 28330 स्वयं सहायता समूह के गठन किया जा चुका है, जिससे 3 लाख 38 हजार से ज्यादा परिवार जुड़े हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें