भागलपुर: 64 रेलवे कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
भागलपुर में मालदा स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में 68वें और 69वें रेल सप्ताह के तहत रेल सेवा पुरस्कार का आयोजन किया गया। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में 64 कर्मचारियों को...

भागलपुर। मालदा स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को 68वां व 69वां रेल सप्ताह के तहत रेल सेवा पुरस्कार मनाया गया। कर्मचारियों को सेवा, सुरक्षा व राजभाषा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने की। पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता, एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुपा घोष, सीनियर डीसीएम अंजन मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्काउट्स एवं गाइड्स ने सरस्वती वंदना से की। रेल सेवा के लिए तीन प्रमुख श्रेणियों में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रेल सेवा पुरस्कार परिचालन, यांत्रिक, वाणिज्यिक, विद्युत, इंजीनियरिंग व कार्मिक विभाग से 64 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सुरक्षा पुरस्कार के लिए 22 कर्मचारियों को सुरक्षा पुरस्कार मिला। राजभाषा पुरस्कार के प्रचार-प्रसार के लिए लेखा, कार्मिक, भंडार, वाणिज्यिक व विद्युत विभाग सहित क्षेत्रीय इकाइयों के 43 कर्मचारियों को पुरस्कार मिला। डीआरएम ने कहा कि कर्मचारियों को इन पुरस्कारों से मनोबल बढ़ता है, बल्कि प्रेरणा भी देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।