सुपौल: विभा हत्याकांड में केस दर्ज, ससुर व पति गिरफ्तार
भगवानपुर पंचायत के वार्ड 6 में विभा कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतका के पिता ने दामाद और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। विभा...

रतनपुर, एक संवाददाता। भगवानपुर पंचायत के वार्ड 6 साहेबान में संदिग्ध स्थिति में महिला की हुई मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका विभा कुमारी के पिता फुलेश्वर सादा ने थाना में आवेदन देकर दामाद और समधी पर पुत्री की फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज केस मेंं कहा गया है कि एक साल पहले विभा कुमारी की शादी बुधीर सादा के पुत्र रामकुमार से हुई थी। मंगलवार की रात बुधीर सादा और रामकुमार ने मिलकर विभा कुमारी की फंदा कर लगाकर हत्या कर दी। मायके वालों को जब सूचना मिली तो वह लोग विभा के ससुराल गए, जहां विभा मृत अवस्था में पड़ी थी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के ससुर और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मालूम हो कि भगवानपुर पंचायत के साहेबान वार्ड 6 निवासी रामकुमार की पत्नी विभा कुमारी की मंगलवार की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।