सुपौल: दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
रतनपुर में पुलिस ने शनिवार रात साहेबान में छापेमारी कर दो वारंटियों, पवन मेहता और बैद्यनाथ मेहता, को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों उनके घर पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 23 Feb 2025 05:30 PM

रतनपुर। पुलिस ने शनिवार की रात साहेबान में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि साहेबान निवासी पवन मेहता और बैद्यनाथ मेहता के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली की दोनों आरोपी घर में है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को वीरपुर कोर्ट भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।