पूर्णिया : आज महागठबंधन का कैंडल मार्च
पूर्णिया में शुक्रवार को महागठबंधन के सभी दलों द्वारा राजेंद्र बाल उद्यान से आरएन शाह चौक तक पहलगाम अटैक के खिलाफ और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला जाएगा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 25 April 2025 05:47 PM

पूर्णिया। शुक्रवार संध्या राजेंद्र बाल उद्यान से लेकर आरएन शाह चौक तक महागठबंधन के सभी घटक दल संयुक्त रूप से पहलगाम अटैक के विरोध में और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने को लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालेंगे। उक्त जानकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महागठबंधन के सभी सदस्य इसमें भाग लेंगे। सभी प्रखंडों से कांग्रेस पार्टी के सदस्यों को भी बुलाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।