Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsOverbridge Delay Hurting Local Businesses in Prashant Cinema Road Market

बोले सहरसा: जाम से मिला छुटकारा तो बढ़ेगा व्यवसाय, मिलेगा रोजगार

प्रशांत सिनेमा रोड में 25 सालों से दुकानदार ओवरब्रिज का इंतजार कर रहे हैं। यहां जाम और कचरे की समस्या के कारण रोजाना आमदनी 500 से 1000 रुपये भी नहीं हो पाती। दुकानदारों ने प्रशासन की उपेक्षा और जल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 28 April 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
बोले सहरसा: जाम से मिला छुटकारा तो बढ़ेगा व्यवसाय, मिलेगा रोजगार

25 सालों से यहां पर ओवरब्रिज का दुकानदार कर रहे इंतजार 05 सौ से हजार रुपए भी प्रतिदिन नहीं हो पाती आमदनी

01 सौ से अधिक स्थायी व फुटकर दुकान चलाते हैं लोग

शहर के पुराना बाजार में विख्यात प्रशांत रोड बाजार का आज तक विकास नहीं हो पाया है। जाम के कारण सुबह से ही यहां का व्यवसाय कराहता रहता है। जबकि पास में दुर्गा मंदिर, स्टेशन, बस स्टैण्ड, सिनेमा हाल रहने से यहां पर लोगों की आवाजाही हमेशा होती रहती है। रात में भी यह रोड शांत नहीं रहता है। फिर भी यहां के व्यवसायी प्रशासनिक उपेक्षा का रोना रो रहे हैं। हिन्दुस्तान के साथ संवाद में यहां के व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं गिनायी।

प्रशांत सिनेमा रोड में बसे सैकड़ों दुकानदार आज भी नगर निगम एवं जिला प्रशासन की उपेक्षाओं का शिकार हैं। दुकानदारों ने अपनी परेशानियों को साझा करते हुए कहा कि वर्षों से हम लोग जाम का दंश झेलने को मजबूर हैं। लेकिन इस पर ना तो जनप्रतिनिधि का ध्यान है और ना ही जिला प्रशासन का । हर वर्ष चुनावी समय में स्थानीय विधायक एवं सांसद ओवर ब्रिज निर्माण करने की बात कह कर सिर्फ जनता का वोट लेने का काम करते हैं। लेकिन इस समस्या को दूर करने का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे हैं। इस कारण कई लोगों की जान चली गई है। फिर भी इस पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि संवेदनहीन बनी हुई हैं। बंगाली बाजार से लेकर प्रशांत मोर के आगे बस स्टैंड के पास तक हर हमेशा जाम लगा हुआ रहता हैं। इससे लोग बाजार आना भी मुनासिब नहीं समझते। ऐसे में हम लोग सुबह दुकान खोलकर बैठते हैं लेकिन जाम के कारण ग्राहक नहीं पहुंचते हैं। इससे 500 से हजार रुपये की भी आमदनी नहीं होती है। घर परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है। लोगों की दुकान में पानी घुस जाता है। शहर में बुडको के द्वारा नाला निर्माण किया गया है। लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाला भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसको लेकर कई बार नगर निगम एवं जिला प्रशासन को इसकी शिकायत की पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इसे अनदेखी किया जा रहा है। जिसका खामियाजा स्थानीय दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि प्रशांत सिनेमा के आगे शहर के विभिन्न जगहों का कचरा जमा कर दिया जाता है। जहां स्थानीय लोगों को संक्रमण फैलने का डर सताते रहता है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न जगहों का कचरा उठाकर दुर्गा मंदिर के पीछे फेंका जाता है। लोग यदि कभी इस रास्ते से गुजरते भी है तो नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। हम लोग हर हमेशा दुकान पर बैठे रहते हैं। बदबू से परेशान रहते हैं लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। कचरा जमा होने के कारण फिर उसमें नगर निगम के कुछ कर्मियों के द्वारा ही आग लगा दी जाती है। ऐसे में ग्राहक भी इस रास्ते से गुजरना मुनासिब नहीं समझते हैं। इसको लेकर भी कई बार नगर निगम एवं जिला प्रशासन को शिकायत कर की गई है। लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर हमेशा जाम रहने के कारण लोग इस मार्केट में भी नहीं आते हैं। दुकानदारों ने नगर निगम से दुर्गा मंदिर के पीछे से कचरा उठाकर हटाने की मांग की।

शिकायत

1.शहर का कचरा प्रशांत सिनेमा के बगल दुर्गा मंदिर के पीछे जमा है।

2.जाम के लगने के कारण लोग दुकान आना मुनासिब नहीं समझते हैं।

3.नाला निर्माण किया गया है। लेकिन जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है।

4.ओवरब्रिज निर्माण नहीं होने के कारण कई लोगो की जान चली गई है।

सुझाव

1. नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों से जमा किए जा रहे कचरा को दुर्गा मंदिर के पास से हटाया जाए।

2. जाम की समस्या से बाजार वासियों को निजात दिलाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए।

3. ओवर ब्रिज निर्माण होने से बाजार का विकसित होगा व्यवसाय बढ़ेगा।

4. जल निकासी की व्यवस्था नगर निगम एवं जिला प्रशासन के द्वारा किया जाना चाहिए।

हमारी भी सुनें

ओवर ब्रिज निर्माण नहीं होने के कारण जाम में फंसने से कई लोगों की मौत हो गई है।इसका समाधान किया जाए।

पिंटू भगत

दुर्गा मंदिर के पीछे कचरा जमा कर किया जा रहा है।जिसके कारण संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।

राजेश कुमार

जम के कारण ग्राहक प्रशांत सिनेमा रोड में आना मुनासिब नहीं समझते हैं।समस्या को इस खत्म किया जाए।

संजीव कुमार

बुडको को के द्वारा नाला निर्माण किया गया है।लेकिन जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है।नगर निगम के द्वारा ध्यान दिया जाए।

संजीत कुमार

प्रशांत सिनेमा रोड से विभिन्न जिलों का वाहन निकलता है।जिसके कारण हर हमेशा जाम लगा रहता है।

वीरेंद्र कुमार

जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनावी समय में ही नजर आते हैं।लेकिन दुकानदार का समस्या हल नहीं करते है।

झप्पू सिन्हा

जाम के कारण ग्राहक इस बाजार नहीं आते हैं।जिसका काम ज्यादा हम लोगों को भुगतना पड़ता है।

संजय कुमार

मंदिर के बगल में कचरा फैंका जा रहा है।लेकिन पूजा करने आने वाले लोगों को भी दिक्कत होता है।

राजेश साह

ग्राहक नहीं आने के कारण सही से आमदनी नहीं हो पता हैम जिसके कारण घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

गुड्डू कुमार झा

नगर निगम को कचरा उठाने के लिए कई बार हम लोग शिकायत किए हैं। फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शाधव शर्मा

हल्की बारिश में भी दुकान में पानी घुस जाता है।स्थायी समाधान नगर निगम के द्वारा निकाला जाना चाहिए।

रणवीर कुमार

प्रशांत मोड़ से लेकर गंगजला तक जाम की समस्या हर हमेशा बनी रहती है।ट्रैफिक सही किया जाना चाहिए।

विजय

जाम एवं कचरा के दुर्गंध के कारण ग्राहक नहीं आते है।जिसके कारण व्यवसाय सही से नहीं चल पाता है।

चिंटू भगत

बंगाली बाजार ओवर ब्रिज निर्माण होने से लोगों को आवाज ही में काफी सहूलियत होगा।

वेदानंद झा

वर्षों से लंबित शहर वासियों का मांग है। कि ओवरब्रिज निर्माण करवाना है।

जितेंद्र भगत

शहर का कचरा दुर्गा मंदिर के पीछे नगर निगम के द्वारा फैंका जा रहा है।कचरा को यहां से हटाया जाए।

लखन भगत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें