Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMinister Nitin Naveen Welcomed in Sikandra Inaugurates Development Projects

जमुई: नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का सिकंदरा में स्वागत

नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का सिकंदरा में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भागलपुर से जमुई आते समय कई योजनाओं का शिलान्यास किया और जमुई कोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 13 Feb 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का सिकंदरा में स्वागत

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का गुरुवार को सिकंदरा में नगर पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन गुरुवार को भागलपुर से जमुई पहुंचे थे। जहां उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं जमुई कोर्ट परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत जमुई से पटना जाने के क्रम में सिकंदरा नगर क्षेत्र में शेखपुरा रोड स्थित कपिलदेव सेवा संस्थान के समीप नगर पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री नितिन नवीन व जमुई विधायक श्रेयसी सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वार्ड संख्या 01 के पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश, वार्ड संख्या 08 के पार्षद प्रतिनिधि विशाल चौधरी, वार्ड संख्या 03 के पार्षद राजेश कुमार मिश्रा ने नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान वार्ड पार्षदों व स्थानीय भाजपा नेताओं ने मंत्री नितिन नवीन को नगर पंचायत सिकंदरा की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान वार्ड पार्षदों के द्वारा एक ज्ञापन भी नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनील दीक्षित, रंजीत केशरी उर्फ जोशी जी, रामचरित्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामप्रवेश महतो, संजय लहेड़ी उर्फ छोटू लहेड़ी, भाजपा नेता कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अशोक केशरी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें