शोभायात्रा में 551 महिलाएं हुई शामिल
कहलगांव, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ भागलपुर के तत्वावधान में गायत्री महायज्ञ
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 26 Feb 2025 04:27 AM

महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ भागलपुर के तत्वावधान में गायत्री महायज्ञ को लेकर जानीडीह शिवमंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 551 युवतियां और महिलाएं शामिल हुई। सभी महिलाएं गोलसड़क दुर्गा मंदिर घाट से जलभर भरकर गोलसड़क, कुलकुलिया, ब्रह्मचारी टोला, आठगांवा, जानीडीह परिभ्रमण करते हुए वापस जानीडीह शिवालय स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। विधिवत अंतिम प्रदक्षिणा कर कलश को निर्धारित स्थान पर रखकर शोभा यात्रा का समापन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।