Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsJharkhand Imposes One-Year Ban on Gutkha and Pan Masala Health Minister s Decision Welcomed

खगड़िया : झारखंड में गुटखा व पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले का किया स्वागत

खगड़िया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुटखा और पान मसाला पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नशामुक्त भारत के अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने इस फैसले का स्वागत करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 19 Feb 2025 05:20 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : झारखंड में गुटखा व पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले का किया स्वागत

खगड़िया। एक प्रतिनिधि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने द्वारा झारखंड में गुटखा व पान मसाला पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध के फैसले का नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने स्वागत किया है। बुधवार को बयान जारी कर कहा कि झारखंड प्रदेश में गुटखा, पान मसाला की बिक्री, भंडारण, निर्माण और सेवन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह जहर लोगों के जीवन को बर्बाद करता है। इसकेे सेवन से केंसर की घातक जानलेवा बीमारियों से लोग परेशान हैं। हमारे युवा इसके सेवन से धीरे-धीरे मौत की ओर आगे बढ़ रहें हैं। वही नशा मुक्त भारत के सचिव अम्बुज पोद्दार ने झारखंड सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी राज्यों में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ के सेवन, बिक्री, भंडारण पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ये लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। नशा मुक्त भारत के कार्यो और गतिविधियों की सराहना करने वाले वीरेंद्र कुमार साह, रंजीत कुमार सिंह और दिलीप कुमार पोद्दार ने कहा कि यह फैसला राष्ट्र हित में है। इस फैसले को पूरे देश में लागू करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें