Inauguration of Nine-Day Lakshmi Narayan Mahayagna in Shankarpur Village भागवत कथा श्रद्धा और भक्तिभाव से सुननी चाहिए, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsInauguration of Nine-Day Lakshmi Narayan Mahayagna in Shankarpur Village

भागवत कथा श्रद्धा और भक्तिभाव से सुननी चाहिए

बिहार झारखंड सीमा पर स्थित शंकरपुर गांव में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना। भाजपा नेता निरंजन सिन्हा और अन्य ने दीप...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 15 May 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा श्रद्धा और भक्तिभाव से सुननी चाहिए

पीरपैंती निज प्रतिनिधि बिहार झारखंड के ठीक सीमा पर स्थित शंकरपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्निप्रवेश के साथ शुरू हो गया। जिससे वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसके अलावा श्रीमद्भागवत का शुभारंभ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, मुखिया कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, यज्ञाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गर्गाचार्य जी महाराज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया गया। कथा वाचिका साध्वी पूजा शर्मा और सरस कथा वाचिका साध्वी अंजलि शर्मा ने भागवत कथा के माहात्म्य पर प्रकाश डाला। कहा कि भागवत कथा श्रद्धा और भक्तिभाव से सुननी चाहिए।

क्योंकि जहां यह कथा होती है वहां की धरती पवित्र हो जाती है। कथा श्रवण करने ईश्वर भी आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।