Heatwave Continues in Bhagalpur Despite Slight Temperature Drop गर्मी-उमस से हाल बेहाल, रात भी दहकी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHeatwave Continues in Bhagalpur Despite Slight Temperature Drop

गर्मी-उमस से हाल बेहाल, रात भी दहकी

भागलपुर में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस गिरा, लेकिन उमस और गर्मी में कोई कमी नहीं आई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 15 May 2025 02:16 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी-उमस से हाल बेहाल, रात भी दहकी

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी के बावजूद गुरुवार की रात उमस व गर्मी की ताप में दहकती रही। वहीं गुरुवार की सुबह से ही आंशिक बदरी के बीच कभी धूप ने भीषण गर्मी का तो कभी छांव में उपजे उमस ने लोगों का हाल बुरा किया। सुबह से ही गर्मी से ज्यादा लोगों के पसीने उमस ने छुड़ाये। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे 74 प्रतिशत आर्द्रता रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन उमस का जोर जारी रहेगा।

शुक्रवार से आंशिक बदरी के बीच जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में उत्तरोतर गिरावट होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।