Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHeat Wave in Bhagalpur Temperature Soars to 41 1 C Rain Expected Soon

जिले में चली भीषण लू, 41.1 डिसे तापमान में आसमान से बरसी आग

भागलपुर में शनिवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज से मौसम में बदलाव होगा। आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 27 April 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
जिले में चली भीषण लू, 41.1 डिसे तापमान में आसमान से बरसी आग

भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में शनिवार को आसमान से आग बरसी। दिन का पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी सूची के अनुसार, जहां शनिवार को जिले में भीषण लू (उष्ण लहर) चली तो वहीं बिहार के मोतिहारी व शेखपुरा जिला में लू यानी उष्ण लहर चली। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रविवार से जिले के मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में छाए काले बादल इस दौरान तेज आंधी संग गरज के साथ बारिश कराएंगे तो वहीं दिन एवं रात के तापमान में गिरावट होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

0.9 डिग्री सेल्सियस उछला रात का पारा, सामान्य से अधिक हुआ पारा

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आया तो वहीं रात का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 6.8 व 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आज से बदलेगा मौसम, आज-कल आंधी संग हल्की से मध्यम स्तर की बारिश

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार और सोमवार को बादल छाए रहेंगे तो वहीं इस दौरान एक से दो चरणों में तेज हवा संग गरज के साथ मध्यम से हल्के स्तर की बारिश हो सकती है तो वहीं मंगलवार से गुरुवार के बीच आंशिक बदरी के धूप-छांव के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। इस दौरान दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें