Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHealth Minister Mangla Pandey Inspects Tapo Vardhan Natural Medicine Center in Bhagalpur

स्वास्थ्य मंत्री ने किया तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्र के परिसर में बन रहे नए प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 24 Feb 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
स्वास्थ्य मंत्री ने किया तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण

भागलपुर, वरीय संवाददाता सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रविवार को दोपहर में तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र परिसर में बन रहे नए प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल के विभिन्न भवनों को देखा-जाना व समझा। इससे पूर्व उन्होंने केंद्र परिसर में स्थापित लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान बन रहे प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल के भवनों के ट्रीटमेंट ब्लॉक, 100 बेड का प्राकृतिक चिकित्सा वार्ड, किचन ब्लॉक, डीलक्स ब्लॉक व निर्धन मरीजों के लिए बने प्राकृतिक चिकित्सा ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिट्टी, पानी, धूप, हवा व वरुण से होने वाले नवनिर्माणाधीन प्राकृतिक चिकित्सा कक्ष को देखा। इस दौरान उस शिलान्यास स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां पर 63 साल पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास किया था।

निरीक्षण के बाद केंद्र के सभाकक्ष में बैठकर स्वास्थ्य मंत्री को पहले 15 फरवरी 1962 को हुए तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम के रिकार्डेड 53 सेकेंड का विडियो दिखाया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू केंद्र के नींव में ईंट रख रहे हैं। इसके बाद तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के निदेशक जेता सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के दीपक, धर्मेंद्र जाटव, शमशाद रब्बानी, राजीव कुमार वर्मा, बबीता देवी, शिवानी कुमारी, लवली रानी, रूपक कुमार मिश्र आदि की मौजूदगी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें