सुपौल: अगलगी में एक घर जलकर राखते हैं।
रतनपुर के भगवानपुर पंचायत में शनिवार को एक घर में आग लगने से एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बेचन मुखिया के घर में लगी आग ने चार महीने की बच्ची को भी झुलसा दिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर...

रतनपुर, एक संवाददाता। भगवानपुर पंचायत के साहेबान वार्ड छह में शनिवार को अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी में एक लाख से अधिक के सामान जल गए। बताया जाता है कि बेचन मुखिया के घर में अचानक आग लग गई। घर में आग लगा देख परिजनों ने शोर किया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान घर में सोई चार महीने बच्ची भी आग की चपेट में आग गई। हालांकि बाद में उसे लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायल बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गृहस्वामी ने बताया कि अगलगी में नगद पांच हजार, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित एक लाख से अधिक के सामान जल गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।