Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDJ Usage Proliferates Despite Ban in Kajra Residents Suffer Noise Disturbance
लखीसराय : प्रशासन का आदेश, फिर भी नहीं थम रहा डीजे शोर
कजरा में, जिला प्रशासन द्वारा डीजे पर रोक लगाने के बावजूद लोग शादी और अन्य अवसरों पर धड़ल्ले से डीजे का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण आसपास के लोग शोर से परेशान होकर अपनी नींद खो रहे हैं और प्रशासन की...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 17 Feb 2025 05:34 PM

कजरा। जिला प्रशासन द्वारा डीजे पर रोक लगाए जाने के बावजूद थाना क्षेत्र में विभिन्न अवसरों के दौरान सरेआम लोग डीजे का प्रयोग कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शादी-विवाह,लगन आदि के मौके पर डीजे का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है।.बारात के साथ ही अन्य विधि-विधान में भी इसके धुन पर लोग सड़कों पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं डीजे के शोरगुल से आसपास के लोग परेशानी झेलने के साथ ही अपनी नींद खो रहे हैं। प्रशासन के शिथिल रवैये को लेकर उसको कोसते नजर आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।