हम पार्टी ने दिलीप व उमेश का किया स्वागत
भागलपुर में हम पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से एनडीए के...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 23 Feb 2025 02:29 AM

भागलपुर, वरीय संवाददाता हम पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जयसवाल को अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष अशोक रजक के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आने पर सारे एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता खुश हैं। उनका स्वागत के लिए तैयार हैं। उधर जदयू कार्यालय में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भी स्वागत किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।