सुपौल : बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर
पिपरा में एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर चार हजार रुपए लूट लिए। घटना दीनापट्टी पंचायत के रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास हुई। सुबोध साह, जो अपने घर लौट रहा था, ने भागने की कोशिश की, लेकिन...

पिपरा । एक संवाददाता दीनापट्टी पंचायत के रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान बदमाशों ने युवक से चार हजार रुपए लूट लिए। बताया जाता है कि दुबियाही पंचायत के दुलारी वार्ड 15 निवासी कुलानंद साह का पुत्र सुबोध साह शुक्रवार की रात बाइक से अपने घर से थुमहा जा रहा था। इसी दौरान दीनापट्टी रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन सुबोध बाइक को तेज गति से लेकर भागने लगा। इसी बीच बदमाशों ने सुबोध पर गोली चला दी। गोली सुबोध के पेट में जा लगी। गोली लगने से वह वहीं पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने सुबोध से चार हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल सदर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन नहीं मिला है। घायल से बात की गई है। उसने बताया कि गोली चलाने वाले रश्तिे का ही लगता है। यह घटना आपसी रंजिश में घटी है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बराबर हो रहे लूट की घटना से लोगों में दहशत: थाना क्षेत्र में बराबर लूट की हो रही घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। 17 मार्च को किशनपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी संजीत कुमार सिटी रक्शिा लेकर जा सखुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया था। 8 फरवरी को थुमहा से पश्चिम पुलिस पिकेट के पास सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी को बदमाशों हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।