Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Student Bhaskar Shandilya Achieves Success in NDA Exam Brings Glory to School

पूर्णिया: देश की सेवा करेगा भास्कर, एनडीए की परीक्षा में मिली कामयाबी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपीएससी द्वारा संचालित देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक एनडीए

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 12 Jan 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: देश की सेवा करेगा भास्कर, एनडीए की परीक्षा में मिली कामयाबी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपीएससी द्वारा संचालित देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक एनडीए की परीक्षा में एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया के छात्र भास्कर शाण्डिल्य ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। भास्कर शांडिल्य की प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा डीए वी पूर्णिया से हुई है। भास्कर के पिताजी अवधेश कुमार तिवारी इसी विद्यालय में संस्कृत शिक्षक हैं और माँ कुशल गृहिणी। भास्कर शुरू से ही मेधावी, कुशाग्र बुद्धि और धैर्यवान छात्र रहे हैं। प्रारंभ से ही उनमें देश के प्रति सेवा एवं समर्पण का भाव था। अपनी इस उपलब्धि से भास्कर ने परिवार के साथ-साथ जिला, राज्य और गांव का नाम रौशन किया है। परीक्षा परिणाम के दिन से ही पूरे गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। बताते चलें कि वे बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिला के 'कोहबरवा' गाँव के निवासी हैं। विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह ने भास्कर की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। भास्कर की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य अटल हो तो कोई भी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। उसने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता परिवार और डीएवी संस्थान को दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें