Bihar Congress Launches Maa Behen Maan Yojana to Empower Women शाहकुंड में महिलाओं का निबंधन कराने में रुझान बढ़ा -(A), Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Congress Launches Maa Behen Maan Yojana to Empower Women

शाहकुंड में महिलाओं का निबंधन कराने में रुझान बढ़ा -(A)

शाहकुंड। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव द्वारा चलाये जा रहे माई बहिन मान योजना

Sat, 7 June 2025 03:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
शाहकुंड में महिलाओं का निबंधन कराने में रुझान बढ़ा  -(A)

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव द्वारा चलाये जा रहे माई बहिन मान योजना अभियान में क्षेत्र की महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। शाहकुंड प्रखंड के दासपुर, किसनपुर अमखोरिया, दरियापुर एवं गोबरॉंय पंचायत से पिछले एक सप्ताह में 1000 से ज्यादा बहनों ने इस योजना के अंतर्गत अपना निबंधन करवाया है। नियोजन करवाने के लिये महिलायें घंटो कतार बद्ध रहती हैं। आनन्द माधव ने बताया कि “माई बहिन मान योजना” के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार राज्य की पात्र बहनों और बेटियों को प्रति माह 2500 की आर्थिक सहायता सीधे दी जाएगी।

जो सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी। यह योजना न केवल आर्थिक राहत देगी, बल्कि बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाएगी। उन्होनें बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाता है। (ए. सं.)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।