मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम ने तेज की तैयारी
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर भागलपुर नगर निगम ने सफाई कार्य तेज कर दिया है। सबौर क्षेत्र में तालाब की सफाई के लिए 22 मजदूर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के यात्रा रूट की सफाई में 50 मजदूरों के साथ...

भागलपुर। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। निगम की टीम को सबौर क्षेत्र में भी सफाई कार्य में लगाया गया है। नगर निगम की जलकल शाखा प्रभारी के नेतृत्व में सबौर के बहादुरपुर स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पास बनाए गए तालाब की सफाई की जा रही है। इसमें नगर निगम के साजो सामान के अलावा 22 मजदूरों को लगाया गया है। इसके अलावा निगम की स्वास्थ्य शाखा की टीम द्वारा मुख्यमंत्री के यात्रा रूट की सफाई के अलावा पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य शाखा प्रभारी विकास हरि ने बताया कि मुख्यमंत्री के यात्रा रूट की सफाई में नियमित कर्मचारियों के अलावा 50 मजदूरों को लगाया गया है। सुबह से ही टीम सफाई कार्य में लगी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।