Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsSix Injured in Vehicle Accidents Three Arrested for Drunkenness in Bhabhua

वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

(पेज तीन) पुलिस ने न्यायालय का वारंटी को पकड़ापुलिस ने न्यायालय का वारंटी को पकड़ापुलिस ने न्यायालय का वारंटी को पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआMon, 24 Feb 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

(पेज तीन) भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायलों में चांद थाना क्षेत्र के हसरेव निवासी मुन्ना सिंह, भभुआ के गोड़हन निवासी शाह मो. निसार, देवकली के संजय कुमार, भटवलिया के यश कुमार, भभुआ वार्ड छह के विकास कुमार व भभुआ के रोहन कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. शराब के नशे में तीन आरोपित पकड़ाए भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शिवपुरा के बलवंत कुमार, देवर्जीकला के संदीप कुमार व भभुआ शहर के वार्ड 16 निवासी अकलाख हाशमी शामिल हैं। मेडिकल जांच मे सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। पुलिस द्वज्ञरा सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र. पुलिस ने न्यायालय का वारंटी को पकड़ा भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी संतोष सिंह खरवार नगर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हि.प्र. मारपीट में किनरचोला का ग्रामीण घायल भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किनरचोला गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल मुकेश कुमार किनरचोला गांव का निवासी है। परिजनों द्वज्ञरा उसे सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें