हर घर तक कांग्रेस का झंडा पहुंचाने का अभियान शुरू
पेज चार की खबर पेज चार की खबर हर घर तक कांग्रेस का झंडा पहुंचाने का अभियान शुरू युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने काग्रेंस कार्यालय

पेज चार की खबर हर घर तक कांग्रेस का झंडा पहुंचाने का अभियान शुरू युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने काग्रेंस कार्यालय में दी जानकारी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिनव सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर 'हर घर झंडा अभियान' की जानकारी दी। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुचित कुमार पांडेय ने की। अभिनव सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के हर गांव और हर घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस के विचारों और संगठन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर न सिर्फ झंडा लगाएंगे, बल्कि लोगों से सीधा संवाद कर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जनता से संवाद स्थापित कर उनके मुद्दों को समझा जाएगा और कांग्रेस के सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि पार्टी कार्यकर्ता हर गांव, हर वार्ड और मोहल्ले में जाकर अभियान को सफल बनाएंगे। जिला अध्यक्ष सुचित कुमार पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इस अभियान में जुट गए हैं और लक्ष्य है कि जिले का हर घर कांग्रेस के झंडे से सजे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। फोटो परिचय 27-भभुआ-19- शहर के शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित करते युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिनव सिंह व अन्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।