पुराण और वेदों में भी शिव को ही माना गया है सर्वोपरि ईश्वर: रानी दीदी
फोटो नं.10,जीडी कॉलेज मैदान में शिव जयंती महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मौजूद राज योगिनी रानी, मुख्य पार्षद पिंकी, उपमुख्य पार्षद अनि देवी, बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश व अन्य।

बेगूसराय, संवाददाता। ब्रह्मा कुमारी प्रभु पसंद भवन की ओर से त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन जीडी कॉलेज में किया गया। राज योगिनी रानी दीदी ने कहा कि भारत देश 33 करोड़ देवी-देवताओं का देश है परंतु इन सभी देवताओं को बनाने वाला एक ही परमपिता परमात्मा शिव है। परमात्मा शिव अजन्मा हैं। परमात्मा शिव को सभी ग्रंथ पुराण और वेदों में भी सर्वोपरि ईश्वर माना गया है। जीवन की बुराइयां शिव पर अर्पण करना ही सच्चे अर्थों में शिवरात्रि मनाना है। इस दौरान संगीत एवं नृत्य के द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया। मुंबई से सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल के द्वारा परमात्मा संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि ज्योति बिंदु स्वरूप परमात्मा निराकार है। परमात्मा का अवतरण होता है जब सतयुगी की सृष्टि की स्थापना का दिव्य कार्य ब्रह्मा के द्वारा करते हैं। इसलिए ब्रह्मा, विष्णु शंकर के भी रचयिता त्रिमूर्ति शिव हैं। दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड विजेता श्रीचांद मिश्रा द्वारा ईश्वरीय ज्ञान दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बरौनी रिफाइनरी ईडी सत्य प्रकाश, मुख्य पार्षद पिंकी देवी, उपमुख्य पार्षद अनिता राय, पूर्व मुख्य पार्षद आलोक कुमार अग्रवाल, संजय कुमार, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार, विकास विद्यालय के निदेशक राजकिशोर सिंह आदि लोगों को साल और फूल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बिहार झारखंड की प्रभारी बीके रानी, मीणा, बीके रंजना, आशा, प्रज्ञा, जयश्री, रंजीत, ऋषि, महेश, अनुराग, दिनेश आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।