सड़क दुर्घटना में युवक घायल
बरौनी के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में एनएच-28 मालती के निकट शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को फुलवड़िया थाना पुलिस की सहायता से...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 26 April 2025 08:15 PM

बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 मालती के निकट शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना तेयाय ओपी लखनपुर पंचायत निवासी 28 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है। फुलवड़िया थाना पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।