Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsReorganization of Committee for Mahashivaratri Celebrations in Begusarai

महाशिवरात्रि को ले सबरीधाम निगरानी समिति का गठन

बेगूसराय में महाशिवरात्रि को सफल बनाने के लिए सबरीधाम परिसर में निगरानी समिति की बैठक हुई। समिति का पुनर्गठन किया गया और 26 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाने का निर्णय लिया गया। बच्च पासवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 24 Feb 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि को ले सबरीधाम निगरानी समिति का गठन

बेगूसराय। महाशिवरात्रि को सफल बनाने के लिए शहर स्थित विष्णुपुर पोखर स्थित सबरीधाम परिसर में निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें समिति का पुनर्गठन किया गया। साथ ही 26 फरवरी को महाशिवरात्रि को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पुनर्गठित समिति के अध्यक्ष की कमान बच्च पासवान संभालेंगे। राम विनय सिंह सचिव, गोपाल प्रसाद सोनी उर्फ मिंटू सोनी उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार कोषाध्यक्ष,व विक्की पटेल और रामाशीष साह संयुक्त सचिव बनाये गये। इसके अलावा जीवन राम सचेतक, राम प्रवेश पासवान, सुनील पासवान और अर्जुन पासवान संगठन सचिव बनाये गये। कार्यकारी सदस्यों में कारी ठाकुर, पुचो ठाकुर, दीपक कुमार, अंशु कुमार, विकास कुमार, सौरव कुमार, रवि कुमार, अरुण कुमार उर्फ नकटू पासवान राम बच्चन पासवान, सुनील पासवान, सुरेन्द्र पासवान शामिल किये गये हैं। समिति के अध्यक्ष ने सोमवार को नगर थाना में आवेदन देकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बेहतर व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें